सत्य की यात्रा - पहला कदम
:
सत्य की यात्रा – पहला कदम
नमस्कार!
मैं मदन सिंह शेखावत लामिया आपका "सत्य की यात्रा" ब्लॉग में हार्दिक स्वागत करता हूँ।
यह ब्लॉग किसी व्यक्ति, जाति या राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष का मंच नहीं है। यह एक ऐसी यात्रा है जहाँ हम सत्य, समाज, इतिहास, संस्कृति, नैतिकता और जीवन-मूल्यों पर निष्पक्ष और गहन विचार करेंगे।
आज सूचना के इस युग में सत्य और असत्य के बीच अंतर करना पहले से ज़्यादा कठिन हो गया है। ऐसे समय में प्रश्न पूछें, दबाव को समझें और विवेकपूर्ण विचार करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।
"सत्य की यात्रा" का उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि विचारों के माध्यम से सकारात्मक संवाद स्थापित करना है।
यदि मेरे लेख आपको सोचने पर मजबूर करें, प्रश्न प्रश्नों की प्रेरणा दें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक छोटा-सा योगदान दें, तो यही इस प्रयास की सबसे बड़ी सफलता होगी।
आइए, हम सब मिलकर सत्य की इस यात्रा के साथी हैं।
– मदन सिंह शेखावत लामिया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें